विधानसभा चुनाव में रालोद की भूमिका प्रभावी बनाने पर जोर: सुरेश गुप्ता


वाराणसी, आशापुर स्थित होटल आरएस इन में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वाराणसी प्रभारी सुरेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। सदस्यता ग्रहण करने वाले कृष्ण कुमार विश्वकर्मा एवं रजनीकांत पांडेय कार्यक्रम के संयोजक रहे।
सुरेश गुप्ता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में रालोद की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं को गंभीर प्रयास करना होगा। साथ ही चौधरी चरण सिंह की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
बैठक में प्रदेश महासचिव बड़े शंकर चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव श्याम किशोर सिंह व उषा सिंह ने भी विचार रखे। स्वागत महानगर अध्यक्ष विनोद सिंह ने तथा संचालन काशी क्षेत्र अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, दिग्विजय विश्वकर्मा, विवेक अजय यादव, चिराग पाण्डेय, सुभाष यादव और प्रकाश चौबे जी सहित अन्य क्षेत्रीय एवं जिला पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
