रुधौली। जहाँ एक तरफ केंद्र व राज्य सरकारें ‘स्वच्छ भारत मिशन ‘ जैसे तमाम योजनाओं को क्रियान्वयन कराके देश के कोने कोने को स्वच्छ व सुन्दर बनाने का प्रयास कर रहीं है, वहीं दूसरी तरफ बस्ती जनपद के नगर पंचायत रुधौली में स्थित बाईपास रोड, जो बस्ती -बांसी मार्ग को डुमरियागंज मार्ग से जोड़ती है, भयंकर जलजनित बीमारियों व दुर्घटनाओं का पर्याय बना हुआ है।
यहाँ बरसात तो बरसात, वैसे भी नालियों के भठे होने की वजह से जलजमाव रहता है, जिससे भयंकर जलजनित वीमारियों का खतरा बना रहता है। दुर्घटना के घटित होने में विजली के खम्भों से नीचे तक लटकते तार अहम् भूमिका निभा रहे है।
स्थानीय जनता इन भयंकर समस्यायों से ग्रसित है। शासन प्रशासन भी इस मामले पर चुप्पी साधे हुई है।
MD News के माध्यम से जनता का अब यही पुकार है कि इन मामलों का नगर पंचायत,व शासन – प्रशासन जल्द ही कोई उचित कदम उठाकर उनका निस्तारण करे। रिपोर्टर प्रभारी – संजय कुमार भट्ट
MD News, बहुआयामी समाचार रुधौली बस्ती

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed