महिलाओं के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर बदायूं में महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

अमिता उपाध्याय के नेतृत्व में मालवीय आवास से महाराणा प्रताप चौक तक निकाली गई पदयात्रा, कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूं :- भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सोमवार को महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर बदायूं में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मालवीय आवास से महाराणा प्रताप चौक तक निकाली, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम से जुड़े छात्राओं की शिकायतों के प्रकरण को लेकर महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेतृत्व के रुख पर सवाल उठाए।

मालवीय आवास से महाराणा प्रताप चौक तक निकाली गई पदयात्रा में महिला कार्यकर्ताओं ने प्लेकार्ड के माध्यम से अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस नेतृत्व से इस प्रकरण पर अपना पक्ष स्पष्ट करने तथा महिला सम्मान के मुद्दे पर जिम्मेदार रुख अपनाने की मांग की गई।जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय ने कहा नारी शक्ति का सम्मान, सुरक्षा और न्याय सर्वोपरि है।

महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मामलों में आवाज उठाना और जवाबदेही की मांग करना आवश्यक है। महिला सम्मान को केवल नारों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि महिलाओं की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई और न्याय सुनिश्चित होना चाहिए।इस अवसर पर पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, क्षेत्रीय कार्यकारणी सदस्य प्रतिभा सिंह, जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर, क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा, जिला मंत्री रचना शंखधार, जिला मंत्री राजवती वर्मा, पूर्व जिला मंत्री रानी सिंह पुंडीर, सविता शर्मा, कृष्णा गुप्ता, नन्ही यादव, गुड्डी राघव, छाया शर्मा, वंदना श्रीवास्तव आदि महिला मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *