
एमडी न्यूज राष्ट्रीय शिकायत निवारण अधिकारी- अजीत यादव
गोंडा। सोमवार को वरिष्ठ पत्रकार सुलेमान निवासी ग्राम गढ़ी मोतीगंज मनकापुर गोंडा गम्भीर बीमारी के कारण 15 सितम्बर को मौत हो गई थी। सुलेमान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य थे पत्नी सायरा बानो को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के आग्रह पर जिलाधिकारी द्वारा बीस हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया,साथ ही पारिवारिक लाभ का 30 हजार रुपए आन लाइन खाते में भेजा गया। विधवा पेंशन की स्वीकृति एवं अंत्योदय कार्ड बनवाने का आश्वासन दिया गया।सुलेमान की पत्नी को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन गोंडा द्वारा 15 सितंबर को घर जाकर 25 हजार रुपए नगद दिया गया था।श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने इस सहयोग के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।
2 views
