
छाँही गांव में सड़क की समस्या को लेकर एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन
अवनीश कुमार और सुधा रानी मिश्रा ने सड़क समस्या से कराया अवगत, समाधान की मांग
वाराणसी। विकासखंड चिरईगांव के कार्यालय में भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक पतेरवा अवनीश कुमार ने छाँही ग्राम पंचायत में सड़क की समस्या को लेकर एडीओ पंचायत अशोक चौबे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गांव की सड़क से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुधा रानी मिश्रा भी मौजूद रहीं। दोनों ने गांव में सड़क की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।
4 views
