50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप

सौरभ जायसवाल ने महिला पर कई थानों में कथित झूठी शिकायतें देने का लगाया आरोप, भेलूपुर पुलिस से कार्रवाई की मांग

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के सोनारपुरा, बागहाड़ा निवासी सौरभ जायसवाल पुत्र स्व. मनोहर लाल जायसवाल ने एक महिला पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने और रुपये नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और संबंधित महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, सौरभ जायसवाल का आरोप है कि शकुंतला देवी नाम की महिला उन पर चार गैस सिलेंडर ले जाने का आरोप लगा रही है, जबकि उनके मुताबिक, महिला से न तो कभी उनकी मुलाकात हुई है और न ही वह उन्हें पहचानते हैं। आरोप है कि महिला उन्हें फोन कर धमकियां दे रही है।
सौरभ का कहना है कि 11 अक्टूबर 2026 की रात करीब नौ बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंचा और खुद को शकुंतला देवी की ओर से भेजा गया बताते हुए 50 हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर उन्हें किसी महिला से संबंधित मामले में झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।
प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित महिला वाराणसी के दशाश्वमेध, लक्सा और भेलूपुर थानों सहित बजरडीहा व अस्सी पुलिस चौकियों तथा अन्य थानों में उनके खिलाफ शिकायतें देकर उन्हें परेशान कर रही है। इससे वह भयभीत हैं और उन्हें किसी अप्रिय घटना की आशंका है।

12 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *