MD NEWS बहुआयामी समाचार (लखनऊ)

लखनऊ.आज रीजनल साइंस सिटी, लखनऊ में नवीन सुविधा के रूप में विकसित 10D थिएटर ‘जर्नी टू द सेंटर ऑफ द अर्थ’ के उद्घाटन कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी जी डॉ. प्रबोध कुमार द्विवेदी, डॉ. विजय शंकर शर्मा, शतदल घोष, पूर्व उपसभापति नगर निगम प्रदीप शुक्ला एवं पार्षद पृथ्वी गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आधुनिक तकनीक पर आधारित यह 10D थिएटर दर्शकों को पृथ्वी के रहस्यों और वैज्ञानिक घटनाओं का रोमांचक एवं ज्ञानवर्धक अनुभव प्रदान करेगा। विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने और नई पीढ़ी को विज्ञान से जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।

यह नवीन सुविधा लखनऊ वासियों और विद्यार्थियों के लिए विज्ञान को मनोरंजक तरीके से समझने का एक नया केंद्र बनेगी।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *