
MD NEWS बहुआयामी समाचार (लखनऊ)
लखनऊ। आज लखनऊ में पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आयोजित ‘ग्राम प्रहरी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बरेली से वर्चुअल माध्यम से मा. मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह को संबोधित करते हुए ग्रामीण स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने वाले कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ ग्राम प्रहरी बंधुओं का अभिनंदन किया गया और वेतन व पेंशन वृद्धि की बधाई दी गई।
ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा सुदृढ़ करने, अपराधों की रोकथाम और पुलिस-जनसहभागिता को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

सरकार का बड़ा तोहफा: प्रदेश सरकार ने ग्राम प्रहरियों के हित में मानदेय को ₹2,500 से बढ़ाकर ₹3,500 प्रतिमाह तथा पेंशन को ₹1,000 से बढ़ाकर ₹1,500 प्रतिमाह कर दिया है। इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 68 हजार ग्राम प्रहरियों को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, पुलिस आयुक्त तरुण गाबा, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपर्णा कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे
