
MD NEWS बहुआयामी समाचार
श्रावस्ती। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी आज अपने चुनाव प्रचार के क्रम में समर्थन जुटाने के लिए समाजवादी पार्टी के श्रावस्ती स्थित भिनगा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक इंद्राणी वर्मा , मंडल प्रभारी विनोद श्रीवास्तव , जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव , पूर्व विधायक असलम राईनी , पूर्व विधायक हाजी रमजान तथा पूर्व प्रत्याशी रहे कमलेश यादव सहित समाजवादी पार्टी के अनेक सम्मानित नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान ने संजयन त्रिपाठी सहित उपस्थित वरिष्ठ नेताओं का माला एवं शॉल पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। उन्होंने श्री संजयन त्रिपाठी जी को चुनाव में पूर्ण समर्थन देने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि मैं तन-मन-धन से संजय त्रिपाठी जी को जिताने के लिए काम करूंगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी नेता एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगाएंगे।कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री संजयन त्रिपाठी जी के समर्थन में एकजुट होकर कार्य करने तथा उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि पार्टी की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय के साथ प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क किया जाएगा। सभी ने चुनाव में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटने की प्रतिबद्धता दोहराई।
