

MD NEWS बहुआयामी समाचार
बरेली में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आगमन हुआ। बरेली क्लब में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्य मंत्री बरेली सर्किट हाउस गये। सर्किट हाउस में सरकार द्वारा जारी योजनाओं और बरेली के विकास और जनमानस तक योजनाओं को पहुँचाने के लिए की समीक्षा बैठक की। इसके उपरांत उन्होंने सर्किट हाउस में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने तथा जनसामान्य को अधिकाधिक पौधारोपण के प्रति जागरूक करने के महत्व पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण न केवल पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वस्थ, सुरक्षित एवं हरित भविष्य सुनिश्चित करने का भी सशक्त माध्यम है। इस प्रकार के प्रयासों से समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा हरित एवं स्वच्छ उत्तर प्रदेश के निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती मिलती है। इस अवसर पर वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना, मेयर डॉ उमेश गौतम, राज्य सभा सांसद धर्मपाल सिंह, जिला अधिकारी अविनाश सिंह,संजीव जौहरी व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।
