रिपोर्ट राष्ट्रीय शिकायत निवारण अधिकारी- अजीत यादव
MD NEWS बहुआयामी समाचार

गोण्डा- गोंडा जनपद के सालपुर सेमरा गांव में एक शिव मंदिर से तांबे का कलश और एक घंटा चोरी हो गया या मंदिर सालपुर पुलिस चौकी के पास राधेश्याम यादव के किराना भंडार के सामने बना है घटना में स्थानीय लोगों में नाराजगी है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
राधेश्याम यादव ने बताया की उसके घर के बाहर स्थापित शिवलिंग पर तांबे का कलश और एक घंटा लगा था । बीती रात अज्ञात चोरों ने इसे चुरा लिया। सुबह घटना का पता चलने पर राधेश्याम यादव ने सालपुर पुलिस चौकी में शिकायत दी है ।
राधेश्याम यादव के प्रतिष्ठान के सीसीटीवी कैमरे में रात 12:00 बजे के बाद दो लोग बाइक से आते-जाते दिखे हैं। वह कुछ ही देर में वापस लौट गए। पुलिस जांच के बाद साफ होगा कि इन लोगों का चोरी से संबंध है या नहीं। सालपुर चौकी इंचार्ज सावन सिंह ने शिकायत मिलने की पोस्ट की है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्य और संदिग्धों की पहचान साफ हो पाएगी।
