
जेएसके आईबीएफ नवरात्रि रिटेल समागम को दूसरे दिन भी मिला जबरदस्त समर्थन
18 प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों पर नौ दिवसीय आयोजन, आईबीएफ के सीईओ राकेश अग्रवाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
वाराणसी। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन एवं इंडियन बिजनेस फोरम (आईबीएफ) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जेएसके नवरात्रि रिटेल समागम के दूसरे दिन भी लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 11 से 19 अक्टूबर तक शहर के 18 प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों पर आयोजित हो रहे इस नौ दिवसीय समागम को दूसरे दिन ही अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा है।
समागम के दूसरे दिन 12 अक्टूबर को पहला सत्र चौकाघाट स्थित अशोक ऑटो सर्विस सेंटर में आयोजित हुआ। इसके मेजबान नवनीत अग्रवाल और सारथी आशीर्वाद सेठ रहे। कार्यक्रम में हरे कृष्ण ज्वेलर्स ग्रुप के प्रोपराइटर संतोष अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, जेएसके के संजीव अग्रवाल एवं अरविंद जैन अतिथि के रूप में शामिल हुए।
दूसरा सत्र पांडेयपुर स्थित हैशटैग स्टूडियो में आयोजित हुआ। इसके मेजबान प्रियम गुप्ता और सारथी अपूर्व अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में नीलकंठ तिवारी मुख्य अतिथि तथा संजीव अग्रवाल एवं अभिषेक भट्टाचार्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर इंडियन बिजनेस फोरम (आईबीएफ) के सीईओ राकेश अग्रवाल का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। फाउंडेशन एवं फोरम के सदस्यों ने उन्हें केक और पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में बृजेश दास, दिव्या अग्रवाल, आकांक्षा मिश्रा, डॉ. शालिनी राणा, डॉ. वीरेंद्र केशरी, साक्षी अग्रवाल, अंकना अग्रवाल, गीतेश मित्तल, जूली मित्तल और प्रदीप उपाध्याय सहित फाउंडेशन के सैकड़ों सदस्य एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समागम के तीसरे दिन 13 अक्टूबर को मलदहिया स्थित यश जायसवाल तथा हथुआ मार्केट स्थित मनीष गर्ग के प्रतिष्ठानों पर आयोजन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य नवरात्रि के उत्सवी माहौल में स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करना और व्यापारियों के बीच आपसी सहयोग एवं व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करना है।
