जय श्री कृष्णा फाउंडेशन IBF के नवरात्रि रिटेल समागम का भव्य आगाज, फैशन शोरूमों पर उमड़ी रौनक

हाउस ऑफ श्रीजी फैशन वियर और स्टाइल एंड सेव के नए शोरूम का हुआ शुभारंभ, दूसरे दिन पांडेयपुर और चौकाघाट में होंगे आयोजन

वाराणसी, 13 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जय श्री कृष्णा फाउंडेशन IBF की ओर से आयोजित नवरात्रि रिटेल समागम का भव्य शुभारंभ हुआ। समागम के पहले दिन कमच्छा स्थित हाउस ऑफ श्रीजी फैशन वियर में नवरात्रि फैशन मेले का उद्घाटन फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल और शहर की प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपाली गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर हाउस ऑफ श्रीजी की निदेशिका कृतिका अग्रवाल ने बताया कि नवरात्रि के मद्देनजर प्रतिष्ठान में महिलाओं के लिए डिजाइनर सूट और कुर्ती तथा पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा की आकर्षक रेंज विशेष छूट के साथ उपलब्ध है।
समागम के दूसरे कार्यक्रम में स्टाइल एंड सेव के चेतन अग्रवाल के नवीन शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पं. चंद्रमौली उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर संजीव अग्रवाल, गौरी शंकर धानुका सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी दीप प्रज्ज्वलन में सहभागिता की।
दोनों आयोजनों में रितेश अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, डॉ. वीरेन्द्र केसरवानी, प्रदीप उपाध्याय, संजीव अग्रवाल ‘डब्बू’, मनीष गर्ग, ऋषि जायसवाल, बृजेश दास, रमेश सेठ, कृष्ण मोहन अग्रवाल, डॉ. शालिनी राणा, आकांक्षा मिश्रा, अंकना अग्रवाल, आशीर्वाद सेठ, रविन्द्र गुप्ता, राकेश अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल और अभिषेक भट्टाचार्य सहित फाउंडेशन के पदाधिकारी, सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
दूसरे दिन पांडेयपुर और चौकाघाट में आयोजन
नवरात्रि रिटेल समागम के क्रम में दूसरे दिन जेएसके प्रियम गुप्ता, पांडेयपुर तथा जेएसके नवनीत अग्रवाल, चौकाघाट के प्रतिष्ठानों पर भव्य आयोजन प्रस्तावित हैं। फाउंडेशन की ओर से इस समागम के माध्यम से नवरात्रि के उत्सवी माहौल में व्यापारिक प्रतिष्ठानों को प्रोत्साहित करने और ग्राहकों तक आकर्षक खरीदारी के अवसर पहुंचाने की पहल की जा रही है।

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *