रिपोर्ट रोहित गिहार
MD NEWS बहुआयामी समाचार

पैचवर्क कार्यों में विलंब पर जताई नाराजगी, गुणवत्ता सत्यापन एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
रात्रि में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं नगर आयुक्त द्वारा पैचवर्क कार्यों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
जोन-2 के कुल 186 पैचवर्क कार्यों में से पूर्ण कराए गए 56 कार्यों का डीएम स्तर से परीक्षण कराया जाएगा
कार्य में विलंब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा कार्य को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे पैचवर्क कार्य में सड़क के कुछ हिस्से को अपूर्ण छोड़े जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देश दिए कि उक्त कार्य आज ही रात्रि में प्रत्येक दशा में पूर्ण कराया जाए।
संबंधित संपर्क मार्गों का निरीक्षण कर सड़क पर मौजूद गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों को चिह्नित करते हुए आवश्यक पैचवर्क तत्काल कराया जाए पनचक्की चौराहे के निकट जलकल विभाग द्वारा खोदे गए गड्ढे के संबंध में भी जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। मौके पर ही महाप्रबंधक, जलकल आनंद त्रिपाठी को निर्देशित किया गया कि उक्त गड्ढे को आज ही रात्रि में प्रत्येक दशा में भरवाकर सड़क को आवागमन एवं आगामी सड़क निर्माण कार्य के लिए बाधारहित बनाया जाए।
समस्त संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि उनके स्तर पर लंबित कार्यों के कारण सड़क निर्माण एवं पैचवर्क कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो
