अनिल यादव मव‌ई अयोध्या

एम डी न्यूज

पटरंगा थाना क्षेत्र के जखौली गांव के समीप स्थित बिसलरी कंपनी में काम करने वाले 21 वर्षीय युवक की मंगलवार शाम विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही कंपनी के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
बीकापुर थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी उमाशंकर का पुत्र मन्नी शर्मा पिछले तीन माह से कंपनी में काम कर रहा था। मंगलवार शाम वह काम के बाद अपने कमरे में चारपाई पर सो रहा था। आशंका जताई जा रही है कि अचानक चारपाई से नीचे गिरने के दौरान वह टेबल फैन के संपर्क में आ गया, जिसमें करंट उतर रहा था। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल गया।साथी कर्मचारियों को जानकारी हुई तो वे आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पटरंगा थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि शव को रुदौली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

4 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *