
रिपोर्ट _ मोहम्मद अशफाक
MD NEWS बहुआयामी समाचार
गोला गोकर्णनाथ खीरी।कस्बा कुकरा और नजदीकी क्षेत्र परवरिश नगर से अल्लाह के बाबरकत घरों की जियारत के लिए जाने वाले अकीदतमंदों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को कस्बा कुकरा और परवरिश नगर से कुल चार लोग एक साथ हज-उमरा की मुकद्दस यात्रा के लिए रवाना हुए। उनके इस मुबारक सफर पर जाने को लेकर परिजनों और क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल है।
यात्रा पर जाने वालों में कस्बे के प्रतिष्ठित निवासी महमूद अली (मुन्ना खान), हाफिज शबीब रजा बरकाती, जहिरुद्दीन अंसारी तथा परवरिश नगर से लाल मोहम्मद गाजी शामिल हैं। खास बात यह है कि महमूद अली उर्फ मुन्ना खान इस मुबारक सफर पर दूसरी बार जा रहे हैं, जिसे लेकर उनके शुभचिंतकों में दोगुनी खुशी देखने को मिली।
चारों हाजियों की रवानगी की खबर मिलते ही कस्बे और आसपास के दूर-दराज इलाकों से भी रिश्तेदार, अजीज और चाहने वाले बड़ी संख्या में एकत्र हुए। सभी ने फूल-मालाओं और मुबारकबाद के साथ उन्हें गले मिलकर इस पवित्र सफर के लिए रुखसत किया। इस दौरान लोगों ने उनके सफर के आसान होने, देश-दुनिया में अमन-चैन और भाईचारे की दुआएं मांगी।
विदाई के इस मौके पर मौजूद शेर अली खान, हबीब खान, रोहतास खान, शमीम खान, जोहूर अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी, शब्बन खान, सहित सभी ने हज-उमरा पर जाने वाले अकीदतमंदों से मुल्क और समाज की तरक्की के लिए विशेष दुआ करने की गुजारिश की।
