एम डी न्यूज बहुआयामी समाचार

शुजागंज चौकी क्षेत्र के रहीमगंज में अवैध मिट्टी खनन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह की सक्रियता के चलते पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मिट्टी से लदी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि हसनामऊ मोड़ के पास कोपेपुर ग्राम प्रधान के परिसर में अवैध रूप से मिट्टी गिराई जा रही थी।
मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार सीज की गई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
चौकी प्रभारी की इस तत्परता से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
