एमडी न्यूज गोण्डा ब्यूरों – अजीत यादव

गोण्डा।जनपदीय पुलिस व सर्विलांस टीम ने शारदीय नवरात्रि पर नागरिकों को बड़ी सौगात दी है। 55.22 लाख रुपये कीमत के 251 खोए मोबाइल बरामद कर पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने स्वामियों को सुपुर्द किए।

01/07/2026 से 13/10/2026 तक CEIR पोर्टल पर दर्ज 603 मोबाइल में से 251 फोन बरामद किए गए हैं। भारत सरकार के CEIR पोर्टल की प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर 17 थानों की पुलिस ने सर्विलांस सेल के साथ यह अभियान चलाया।थाना वार बरामदगी:कोतवाली नगर 55, कोतवाली देहात 03, खरगूपुर 10, इटियाथोक 13, धानेपुर 10, नवाबगंज 10, वजीरगंज 10, तरबगंज 10, उमरीबेगमगंज 07, कर्नलगंज 21, कटराबाजार 06, कौड़िया 06, परसपुर 06, मनकापुर 05, छपिया 04, खोड़ारे 16, मोतीगंज 06 और नोडल टीम द्वारा 53 मोबाइल बरामद किए गए। इनमें एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी, वन प्लस आदि कंपनियों के फोन शामिल हैं। आज दिनांक 15.10.2026 को मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल पाकर धारकों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। शेष मोबाइलों की बरामदगी जारी है।

7 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *