एमडी न्यूज राष्ट्रीय शिकायत निवारण अधिकारी- अजीत यादव
गोंडा। मोतीगंज पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है। दिनांक 01/02.10.26 को आवेदक श्रीपाल सोनी पुत्र राधेश्याम सोनी निवासी विद्यानगर की तहरीर पर मु0अ0सं0 214/26 धारा 305, 331(4) BNS बनाम अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज हुआ था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देश पर थानाध्यक्ष तेजनारायण गुप्ता की टीम और चौकी प्रभारी कहोबा सुधीर यादव मय फोर्स तलाश में थे।

सूचना मिली कि आरोपी बघेलवा चौराहे से कस्टुआ गांव की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर बृजेश सिंह उर्फ राम छविले पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी तुलसीपुर नौबरा (21 वर्ष) और महेश सोनकर उर्फ रहेश पुत्र विश्राम निवासी पिपरा सूर्यमनि (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया। बृजेश सिंह के पास से सफेद धातु की 5 जोड़ी पायल व महेश सोनकर के पास से 3270 रुपये नगद बरामद।विधिक कार्रवाई की जा रही है। टीम में हे0का0 मनीराम निषाद, रुपेश कुमार सिंह, का0 आदित्य यादव, विजेन्द्र कुमार शामिल रहे।
