अनिल यादव मवई अयोध्या
एम डी न्यूज
अयोध्या। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा बाजार क्षेत्र के बहापुर गांव में मां दुर्गा की भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष आयोजित आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान पूरा पूजा परिसर मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री सैयद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां भी पहुंचे और मां दुर्गा के दरबार में हाजिरी लगाई।
आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और परिवार सहित पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। शाम होते ही पूजा स्थल पर भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। देखते ही देखते मां के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने उत्साह के साथ आरती में भाग लिया।

बहापुर गांव में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। प्रतिदिन पूजा-अर्चना और आरती के आयोजन में ग्रामीण बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मां के जयकारों और भक्ति गीतों से गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
नवरात्रि के इस पावन पर्व पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। भक्त मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं और क्षेत्र में सुख, शांति तथा समृद्धि की प्रार्थना कर रहे हैं।
इस अवसर पर राम सवल शर्मा, विनोद तिवारी, पंडित गिरजा कांत दीक्षित, लवकुश दीक्षित, हरकेश , सुरेश कुमार, सुरेंद्र रावत, बब्लू रावत सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
