रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

मितौली (खीरी), 15 अक्टूबर2026। लखीमपुर खीरी जनपद की कस्ता विधानसभा में क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह के पहुंचने पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की मौजूदगी से माहौल उत्साहपूर्ण रहा। सभी ने अवनीश कुमार सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मितौली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव वर्मा ने अवनीश कुमार सिंह का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर डॉ. रिंकू वर्मा, डायरेक्टर सुरेश चंद्र वर्मा, भाजपा जिला पंचायत सदस्य अमन वर्मा, सरबजीत वर्मा, नामिष तिवारी, प्रताप शंकर वर्मा, विश्राम सिंह, मिथिलेश वर्मा और वर्तमान ग्राम प्रधान राधेश्याम वर्मा तथा भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *