संवाददाता-रामानंद सागर(एमडी न्यूज़)
बाराबंकी: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत बाराबंकी रिजर्व पुलिस लाइन में महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 22 बेटियों और महिलाओं को सम्मानित किया गया।

बाराबंकी पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवीना त्यागी के कुशल निर्देशन में यह पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सम्मान समारोह: क्षेत्राधिकारी (सीओ) गरिमा पंत ने अपने हाथों से 22 मेधावी और उत्कृष्ट महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किए।
जैसे ही एक-एक कर सभी 22 बेटियों को सम्मानित किया गया, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
प्रशासन और पुलिस विभाग के इस सराहनीय कदम से न सिर्फ सम्मानित होने वाली बालिकाओं का मनोबल बढ़ा है, बल्कि समाज की अन्य महिलाओं और बेटियों को भी अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।
