संवाददाता-रामानंद सागर(एमडी न्यूज़)

पुलिस लाइन, बाराबंकी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के वर्चुअल माध्यम से आयोजित 68,000 ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में सहभागिता की।
ग्राम प्रहरियों के मासिक मानदेय में ₹1,000 की वृद्धि करते हुए इसे ₹2,500 से बढ़ाकर ₹3,500 प्रतिमाह करने तथा ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का निर्णय उनके सम्मान, सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।


ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण तथा पुलिस प्रशासन और आमजन के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके समर्पण एवं सेवाभाव का सम्मान ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ उनके मनोबल को भी नई ऊर्जा देगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ,जि.प.अ श्रीमती राजरानी रावत एमएलसी अंगद सिंह विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा विधायक दिनेश रावत , जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह जी एवं पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी जी सहित अन्य अधिकारीगण एवं हजारों ग्राम प्रहरी उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *