बोली बाबा कॉलोनी में रास्ते के विवाद को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

15 मीटर सड़क निर्माण और आवागमन बहाली की मांग, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के मवैया स्थित बोली बाबा कॉलोनी में सार्वजनिक रास्ते पर कथित रूप से गेट लगाकर आवागमन बाधित करने और करीब 15 मीटर कच्ची सड़क का सीसी रोड निर्माण नहीं होने के विरोध में कॉलोनीवासियों ने 15 अक्टूबर से बोली बाबा मंदिर के पास अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन एवं अनशन शुरू किया। धरनारत लोगों ने सार्वजनिक रास्ते से अवरोध हटाने, आवागमन बहाल कराने, सड़क निर्माण पूरा कराने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लंबे समय से रास्ते का उपयोग होने के बावजूद सड़क निर्माण अधूरा है। उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की।
धरने में संजय यादव, रमेश यादव, राजेश पाठक, महेश दीक्षित, कन्हैयालाल श्रीवास्तव, कमल प्रकाश गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्ता, धीरेंद्र मिश्रा, रवि जायसवाल, विवेक मिश्रा, हरिओम मिश्रा, हेमंत मिश्रा, राजकुमार मौर्य, कमलेश यादव, पूजा सिंह, अर्जुन यादव, विजय यादव और दिलीप सेठ मौजूद रहे।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *