जन्मदिन पर राजकुमार गुप्ता राजू ने किया वृक्षारोपण, जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र

नवरात्रि पर सेवा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, माताओं ने दिया आशीर्वाद

वाराणसी। नवरात्रि के पावन पर्व पर व्यापार मंडल फूलपुर के सदस्य एवं समाजसेवी राजकुमार गुप्ता राजू ने अपना जन्मदिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही जरूरतमंद माता-पिता और बहनों को अंगवस्त्र, साड़ी एवं टी-शर्ट वितरित किए। उन्होंने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक भी किया।
कार्यक्रम के दौरान नीम के पौधे का रोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया। वस्त्र वितरण के दौरान जरूरतमंद माताओं ने समाजसेवी राजकुमार गुप्ता राजू को आशीर्वाद दिया और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर राजकुमार गुप्ता राजू ने कहा कि नवरात्रि का पर्व सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश देता है। इस पावन अवसर पर सभी लोगों को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। वृक्षों का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि पेड़ न केवल शुद्ध वातावरण प्रदान करते हैं, बल्कि धरती मां की सुंदरता बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं, ताकि पर्यावरण संरक्षण का यह प्रयास सार्थक हो सके।
