पुलिस ने किया मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियार के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार।

रिपोर्टर गौरव सक्सेना

बरेली के क्षेत्र कुआंडांडा वाले रास्ते मे नहर की पुलिया के पास मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 450 ग्राम अवैध अफीम, 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आज 16 अक्टूबर को उपनिरीक्षक अजय शर्मा पुलिस टीम के साथ कुआंडांडा चौकी क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। उन्हे मुखबिर ने सूचना दी कि नहर की पुलिया के पास तीन व्यक्तियों के पास अफीम और तमंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप सिंह निवासी मनकापुर थाना भुता, बिजेंद्र और राजू निवासी टांडा सिकंदरपुर थाना फरीदपुर के रूप में की है। पुलिस के अनुसार बिजेंद्र के पास से 220 ग्राम और राजू के कब्जे से 230 ग्राम अफीम बरामद हुई और संदीप सिंह के पास से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि वे हाईवे पर चलने वाले ट्रक चालकों से कम कीमत पर अफीम खरीदकर बेचते थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *