बरेली 40वां रोटरी क्लब साउथ दशहरा मेला के लिये हुई समीक्षा बैठक।

रिपोर्टर गौरव सक्सेना

बरेली में रोटरी क्लब बरेली साउथ का 40वां दशहरा मेला 23 से 25 अक्टूबर तक को लगेगा। इस मेले में इस बार रावण दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर दिया जायेगा। रोटरी क्लब के इस मेले से होने वाली कमाई से दिव्यांगों और जरूरतमंदों की मदद की जाएगी। 24 अक्टूबर को दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल दी जायेगी एवं जो लोग दुर्घटना में हाथ गंवा चुके है उनके लिए मुफ्त एलएन-4 कृत्रिम हाथ लगाने का कैंप भी लगेगा। रोटरी क्लब मेला के डायरेक्टर अंकुर बंसल ने बताया कि मेले में प्रत्येक दिन अलग-अलग प्रतियोग्यता होंगी। 23 अक्टूबर को फैंसी ड्रेस और डांस बरेली डांस सोलो प्रतियोगिता होगी। 24 अक्टूबर को वॉयस ऑफ बरेली, गायन और डांस बरेली डांस ग्रुप प्रतियोगिता होगी। 25 अक्टूबर को बेस्ट कपल और मेला क्वीन प्रतियोगिता रखी गई है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *