रिपोटर आशुतोष पाण्डेय एमडी न्यूज जिला अयोध्या

अयोध्या- मां सरयू के पावन तट पर स्थित निर्मली कुंड में दुर्गा पूजा के दौरान स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विसर्जन के लिए बाढ़ कार्य खंड एवं सिंचाई विभाग द्वारा 125 मीटर लंबा प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार की सायंकाल अपर जिलाधिकारी नगर दिनेश एवं पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि पांडेय ने केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति, जनपद अयोध्या के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

इस अवसर पर केंद्रीय समिति के जिला संयोजक गगन जायसवाल, नगर निगम के अपर नगर आयुक्त नागेंद्र यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र भीटारिया, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आशीष रंजन, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता मनीष चौबे, नगर मजिस्ट्रेट संजीव कुमार उपाध्याय, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर श्रेयश त्रिपाठी तथा प्रभारी थाना कैंट सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

विसर्जन के लिए पर्याप्त जल की उपलब्धता

केंद्रीय समिति के प्रवक्ता केशव बिगुलर ने बताया कि निर्मली कुंड में जिस स्थान पर प्रतिमा विसर्जन के लिए प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है, वहां पानी की गहराई लगभग 12 फीट है। इससे प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध रहेगा। प्रशासन एवं केंद्रीय समिति द्वारा विसर्जन व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए तैयारियों पर नजर रखी जा रही है।

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय समिति के जनार्दन पांडेय, अतुल सिंह, तारकेश्वर शर्मा, अखिलेश पाठक, रंजीत शर्मा, अंकुश गुप्ता, देवेंद्र अग्रहरि, अंजनी पांडेय सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *