रिपोर्ट-विजय कुमार(एमडी न्यूज़)
शाहजहांपुर। विद्युत विभाग में वर्षों से कार्यरत मीटर रीडर्स ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद रोजगार पर संकट गहराने की बात कहते हुए अपने डेटा को आउटसोर्सिंग सेवा निगम में फीड कराकर समायोजित किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में संविदा रीडिंग वर्कर यूनियन, शाहजहांपुर ने मुख्य अभियंता, विद्युत विभाग, बरेली क्षेत्र को संबोधित ज्ञापन अधिशाषी अभियंता जलालाबाद जी द्वारा भेजकर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित करने की मांग की है।
यूनियन की ओर से अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड जलालाबाद के माध्यम से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि जलालाबाद डिवीजन में कार्यरत मीटर रीडर्स कई वर्षों से अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। लेकिन स्मार्ट मीटर लगाए जाने के कारण उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। इससे उनके परिवारों के भरण-पोषण में कठिनाइयां आ रही हैं और आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।

ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार द्वारा आउटसोर्सिंग सेवा निगम का गठन किया गया है। इसी क्रम में विभिन्न विभागों के प्रबंध निदेशकों एवं विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों के स्तर से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का डेटा फीड कराने के संबंध में पत्राचार भी किया गया है।
यूनियन ने मांग की है कि जलालाबाद डिवीजन में वर्षों से कार्यरत सभी मीटर रीडर्स का डेटा आउटसोर्सिंग सेवा निगम में फीड कराया जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि कर्मचारियों के हितों की रक्षा हो सके और उन्हें रोजगार से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सके।
यूनियन ने विभागीय अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए कर्मचारी हित में डेटा फीडिंग और समायोजन की प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की है।
तहसील अध्यक्ष आलोक कुमार जी के नेतृत्व में सभी ने ज्ञापन सौंपा जसवीर,गोविंद सिंह,गोविंद शर्मा,डव्लू यादव,जीत सिंह,शहजाद, अनुज, आरिफ,सचिन,रामनिवास, शाद,बहिद,रेहान, जितिन,खुशनूद,अमित शर्मा,अमितेश गौहर ,लतीफ,रजनीश पंकज कुमार, गोविंद यादव आदि मौजूद रहे।
