कृष्ण कुमार विश्वकर्मा बने रालोद के वाराणसी जिलाध्यक्ष

जयंत चौधरी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने सौंपी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष

वाराणसी। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कृष्ण कुमार विश्वकर्मा को वाराणसी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय लोकदल के वाराणसी प्रभारी सुरेश गुप्ता और काशी क्षेत्र के अध्यक्ष रामाश्रय विश्वकर्मा की अनुशंसा पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की।
नियुक्ति पत्र में उम्मीद जताई गई है कि कृष्ण कुमार विश्वकर्मा चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह की नीतियों, विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ वाराणसी जनपद में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।
नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन का विस्तार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेंगे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *