17 अक्टूबर 2026

ब्लूमिंग डेल स्कूल दातागंज में धूमधाम से हुआ रावण का पुतला दहन

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

ब्लूमिंग डेल स्कूल दातागंज में विजयादशमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया | छोटे छोटे बच्चों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के चरित्र पर आधारित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये बुराई का प्रतीक जब रावण का पुतला दहन हुआ तो पूरा प्रांगण जय श्री राम का नारों से गूँज उठा |प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य ने श्रीराम दरवार के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने भगवान श्रीराम और रावण के विषय में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। तत्पश्चात नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीराम के चरित्र पर आधारित रामलीला प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया ।

राममय हुए वातावरण ने जब छोटे-छोटे बच्चों द्वारा “बजाओ ढोल स्वागत में, मेरे घर राम आये हैं” गीत प्रस्तुत किया गया तो दर्शकगण भगवान श्रीराम की यादों में खो गए। तत्पश्चात बनवासी रूप में भगवान श्रीराम का रावण के साथ भयंकर युद्ध का मंचन किया गया एवं रावण के बने हुए 10 फीट के पुतले का दहन किया गया। और बच्चों को बुराई पर अच्छाई की जीत का सन्देश विस्तार से समझाया गया। अंत में सभी ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी । कार्यक्रम का सफल सञ्चालन हिंदी प्रवक्ता के० डी० पाठक ने किया । इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता, स्कूल निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मुख्य व्यवस्थापक ईशान मेहंदीरत्ता, श्वेता मेहंदीरत्ता ने सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर सभी को विजयादशमी की बधाई दी । कार्यक्रम में विभाग प्रमुख दुर्गेश झा, कीर्ति शर्मा, मीनाक्षी यादव का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण और शिक्षिकाएँ उपस्थित रही ।

26 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *