रोहित गिहार
MD NEWS बहुआयामी समाचार सहायक ब्यूरो प्रमुख कानपुर

उन्नाव -कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। गदनखेड़ा बाइपास के पास बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार बस कानपुर नगर के कल्याणपुर स्थित गुरुनानक मॉडर्न स्कूल की थी। बस में 60 बच्चे और तीन शिक्षक सवार थे, जो आनंदी वाटर पार्क से घूमकर वापस कानपुर लौट रहे थे। शाम करीब 7 बजे जैसे ही बस गदनखेड़ा बाइपास पर पहुंची, उसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए बस में सवार सभी बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। फिलहाल बस में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

7 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *