रिपोर्टर कृष्णा प्रजापति एम डी न्यूज़ बहुआयामी समाचार

नगला महावई (बगेड़िया): ग्राम पंचायत नगला महावई के बगेड़िया गांव में आयोजित ऐतिहासिक वार्षिक रामलीला महोत्सव का शुभारंभ एक बड़े राजनैतिक और सांस्कृतिक समागम में बदल गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे
नव चेतना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 43 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी माननीय रामभान सिंह निषाद ने पार्टी के शीर्ष केंद्रीय नेतृत्व और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रभु श्रीराम की आरती उतारी और लीला का विधिवत आगाज किया।
जैसे ही मुख्य अतिथियों ने मंच पर कदम रखा, पूरा क्षेत्र ‘जय श्री राम’ और नव चेतना पार्टी जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।
इस भव्य समारोह में नव चेतना पार्टी की राष्ट्रीय टीम ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

विशिष्ट अतिथि
के रूप में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष माननीय राजकुमार गोथेले, राष्ट्रीय महासचिव माननीय प्रमोद कुमार निषाद, राष्ट्रीय सचिव माननीय जयवीर सिंह और जिला अध्यक्ष आई टी सेल माननीय कृष्णा प्रजापति विशेष रूप से मंच पर आसीन रहे।
बगेड़िया गांव में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आगमन पर पूर्व प्रधान गीतम सिंह के सुपुत्र ओमबीर वर्मा के नेतृत्व में रामलीला कमेटी के पदाधिकारी संत राम अवतार, रामदास, भरत सिंह, गैंदालाल, एवं कमेटी के समस्त कलाकारों ने,सैकड़ों युवाओं और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं की बारिश कर और साफा पहनाकर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया।

जनता जनार्दन को भावुक अंदाज में संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व लोकप्रिय प्रत्याशी रामभान सिंह निषाद ने कहा,
“भगवान श्रीराम का जीवन हमें सिखाता है कि समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा ही असली धर्म है। वार्ड नंबर 43 की सम्मानित जनता का हर एक दुख-दर्द मेरा अपना है।
मैं यहाँ राजनीति करने नहीं, बल्कि अपने इस विशाल परिवार की सेवा करने और हर गरीब, शोषित व वंचित चेहरे पर मुस्कान लाने आया हूँ। में नेता नहीं बल्कि आपका भाई आपका बेटा बनकर आपके बीच रहकर सेवा करने आया हूं।
नव चेतना पार्टी सिर्फ चुनाव लड़ने नहीं, बल्कि क्षेत्र की सूरत और सीरत बदलने का संकल्प लेकर मैदान में उतरी है।”
नव चेतना पार्टी के समर्पित सिपाही और क्षेत्र के सक्रिय सदस्य राजवीर सिंह गरीबदास, रौतान सिंह, मोहरसिंह, रजनेश वर्मा एवं विष्नू वर्मा
इन कार्यकर्ताओं के जोश ने साबित कर दिया कि क्षेत्र में बदलाव की बयार बह चुकी है। देर रात तक चली प्रभु श्रीराम की इस पावन लीला में हजारों की संख्या में मातृशक्ति, बुजुर्ग, युवा और दूर-दराज से आए श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने भक्ति और उत्साह के इस संगम का भरपूर आनन्द लिया

ईमानदारी और विकास “न जात पर, न पात पर, विकास की बात पर,
मुहर लगेगी अबकी बार रामभान सिंह निषाद पर।”

बदलाव की आंधी “झूठे वादों का दौर गया, अब सच का परचम लहराएगा,
जब रामभान सिंह निषाद के संग, हर गरीब मुस्कुराएगा।”

सेवा का सच्चा संकल्प “सत्ता की भूख नहीं हमको, हमें तो बस आपका अधिकार दिलाना है,
वार्ड 43 के हर गांव को, अब खुशहाली का मॉडल बनाना है।”

नव चेतना का संदेश “तोड़ दो गुलामी की जंजीरें, अब नया इतिहास बनाना है,
नव चेतना पार्टी के संग मिलकर, विकास का दीप जलाना है।”

जनता का भरोसा “सुख-दुख में जो साथ खड़ा, ऐसा ही हमें इंसान चाहिए,
वार्ड 43 की तरक्की के लिए, रामभान सिंह जैसा बेटा चाहिए

नव चेतना पार्टी का शीर्ष नेतृत्व स्थानीय आयोजक एवं सक्रिय सदस्य

  • मा. रामभान सिंह निषाद (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रत्याशी )
  • मा. राजकुमार गोथेले (राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष)
  • मा. प्रमोद कुमार निषाद (राष्ट्रीय महासचिव)
  • मा. जयवीर सिंह (राष्ट्रीय सचिव)
  • मा. कृष्णा प्रजापति (जिला अध्यक्ष आगरा आई टी सेल) •
    ओमबीर वर्मा (सुपुत्र पूर्व प्रधान गीतम सिंह)
  • राजवीरसिंह(सक्रिय सदस्य)
    गरीबदास (सक्रिय सदस्य)
  • रौतान सिंह (सक्रिय सदस्य)
  • मोहरसिंह (सक्रिय सदस्य)
  • रजनेश वर्मा (सक्रिय सदस्य)
  • विष्नू वर्मा (सक्रिय सदस्य)
    एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
10 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *