हाथरस से इमरान मलिक की खबर

एम डी न्यूज़

हाथरस, 17 अक्टूबर। तहसील हाथरस में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भूमि विवाद से संबंधित मामलों में सभी पक्षों की मौजूदगी में स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराया जाए।


इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इनमें स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, महिला कल्याण, महिला एवं बाल विकास, बेसिक शिक्षा, मिशन शक्ति, जिला पूर्ति और उद्योग विभाग के स्टॉल शामिल रहे। उन्होंने अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
हाथरस तहसील में प्राप्त 30 शिकायतों में से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। सिकंदराराऊ में 71 में से तीन, सादाबाद में 46 में से दो तथा सासनी में 28 शिकायतों में से छह का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *