हाथरस से इमरान मलिक की खबर
एम डी न्यूज़
हाथरस, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में निर्वाचन कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में ईवीएम के बजाय मतपत्रों से मतदान कराया जाएगा। इसलिए सभी कार्मिक निर्वाचन प्रक्रिया को गंभीरता से समझें और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें।
उन्होंने मतपत्र पर मत अंकित करने के लिए निर्धारित पेन का ही प्रयोग कराने तथा मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए। मतदान केंद्र पर मोबाइल, कैमरा या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से मतपत्र की तस्वीर लेने और गोपनीयता भंग करने पर रोक रहेगी।

