रिपोर्ट अनूप कुमार निषाद, सहायक ब्यूरो चीफ,
एम डी न्यूज़ बहुआयामी समाचार
कानपुर नगर के कल्याणपुर क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी में लिप्त 2 अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी के कुशल निर्देशन में कल्याणपुर थाना पुलिस और पश्चिम जोन की सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से की गई। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस टीम ने एक कार को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ।

कार सवार 2 शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 21.709 किलोग्राम अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद।
कल्याणपुर पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सप्लायर नेटवर्क की पड़ताल जारी।

