एमडी न्यूज रिपोर्टर गोंडा – अजीत यादव

गोण्डा। जनपद में पारिवारिक विवादों के निस्तारण और परिवारों में आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए परिवार परामर्श केंद्र द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को थाना मोतीगंज के मिशन शक्ति केंद्र / परिवार परामर्श केंद्र में पूर्व में सफलतापूर्वक निस्तारित पारिवारिक प्रकरणों के पति-पत्नी को बुलाकर सम्मानित किया गया।

केंद्र में सभी जोड़ों से फीडबैक लिया गया और हमेशा हंसी-खुशी साथ रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान पति-पत्नी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। सभी को शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *