एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,, मीरापुर। श्री रामलीला समिति मीरापुर ने सनातन धर्म इंटर कॉलेज मीरापुर को अपना मैदान क्रीड़ा स्थल के रूप में 15 वर्ष की लीज पर दिया है। इस पहल से विद्यालय के विद्यार्थियों को खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष (युवा) चैधरी दिगम्बर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक एडवोकेट सिद्धार्थ राजवंशी एवं प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार ने मुख्य अतिथि तथा रामलीला समिति के अध्यक्ष दीपक गोयल, सचिव रोहित माहेश्वरी और कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध गोयल, सहित अन्य सदस्यों को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। चैधरी दिगम्बर सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाते हैं। मैदान उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। एडवोकेट सिद्धार्थ राजवंशी और प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार ने इस पहल को विद्यालय के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर गौरव भटनागर, मनोज मिश्रा, वरदान गोयल, वेदप्रकाश आर्य, अनिरुद्ध शारदा, विवेक भाटी, सुनील कुमार फौजी, दर्शन लाल वर्मा, आशीष शर्मा, धर्मवीर चेयरमैन, अंकुर पहलवान, कुलदीप कुमार, अनुज शर्मा, कमल किशोर आर्य, आयुष संगल, लोकेंद्र कुमार, सचिन भाटी और अंशुल भाटी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *