शिक्षक विधायक चुनाव को लेकर शिक्षकों के साथ संवाद, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन की अपील

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

दातागंज-बदायूँ, बरेली–मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी शिक्षक विधायक चुनाव को लेकर रामपाल सिंह सत्यवती देवी मेमोरियल महाविद्यालय, ढ़िलवारी में महत्वपूर्ण संवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव की तैयारियों, रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने शिक्षकों से सीधा संवाद करते हुए चुनाव की तैयारियों को प्रभावी बनाने और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी एमएलसी हरी सिंह ढिल्लों के पक्ष में मतदान करने तथा उन्हें पूर्ण सहयोग देने की अपील की।विधायक ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों से चुनाव में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी शिक्षक हितों और संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे।इस अवसर पर आरपीएसएस कॉलेज ढ़िलवारी के प्रबंधक रवीन्द्र पाल सिंह एडवोकेट (दद्दू), प्रधानाचार्य आर.एल. शर्मा, विधानसभा संयोजक विजय कुमार सिंह (पालू भैया), चेयरमैन पति अनूप कुमार गुप्ता, समरेर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र गुर्जर, मंच संचालक मदन तोमर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

11 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *