विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने उसहैत में 9.44 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूं, दातागंज विधानसभा क्षेत्र के नगर उसहैत स्थित जिन्द बाबा मंदिर परिसर में आयोजित भव्य समारोह में क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने करीब 9 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से पूर्ण विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि नगर पंचायत उसहैत का सर्वांगीण विकास और प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत तीन करोड़, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत 2.14 करोड़, वंदन योजना के अंतर्गत जिन्द बाबा मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए 1.57 करोड़ रुपये के कार्य पूरे हुए हैं।

इसके अलावा राज्य सेक्टर पेयजल व्यवस्था योजना के तहत 1.51 करोड़ तथा सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तहत 1.22 करोड़ रुपये के विकास कार्य जनता को समर्पित किए गए।विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत जूनियर हाईस्कूल का सौंदर्यीकरण कार्य प्रगति पर है। वहीं तीन करोड़ रुपये की लागत से नगर पंचायत कार्यालय भवन का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग मिलता रहा तो विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नबाब हसन, सभासदगण, पार्टी पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *