संवाददाता रामानंद सागर
​
​एमडी न्यूज़

बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज इलाके में शनिवार शाम पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मायके में रह रही बेटियों से मिलने आए एक युवक का विरोध करने पर 60 वर्षीय बुजुर्ग कुर्बान तेली की सड़क पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।
​चार महीने से चल रहा था विवाद मृतक कुर्बान अपनी पत्नी सुमैय्या, बेटों इब्राहीम व आजम के साथ रहते थे। उनकी दो बेटियों, आयशा और शाहनाज के पति विदेश में रहते हैं, जिसके चलते दोनों बेटियां काफी समय से मायके में ही रह रही थीं। परिजनों के अनुसार, इसी बात को लेकर पिछले चार महीनों से परिवार में अंदरूनी कलह और तनाव चल रहा था।


स्थानीय लोगों के मुताबिक, शनिवार शाम करीब चार बजे रसूलपुर निवासी आबिद अली आयशा से मिलने पहुंचा था। जब कुर्बान तेली ने इसका विरोध किया, तो दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराकर चली गई।
​आरोप है कि पुलिस के जाने के तुरंत बाद आबिद ने अपने भाई मुजम्मिल और अन्य सहयोगियों को बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने सड़क पर कुर्बान की गर्दन पकड़कर सीने पर ताबड़तोड़ घूंसे बरसाए, जिससे वे अछोह होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। जहांगीराबाद थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मारपीट के बाद बुजुर्ग की मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल के आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *