एमडी न्यूज राष्ट्रीय शिकायत निवारण अधिकारी – अजीत यादव

श्रावस्ती (देवी पाटन मंडल) – जनपद श्रावस्ती में विभिन्न दुर्गा पूजा एवं रामलीला समारोहों में पहुँचकर दुर्गा पूजा एवं रामलीला समितियों के पदाधिकारियों, सदस्यों और उपस्थित जनता का अभिवादन किया तथा सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और एकता को मजबूत करने का एक जरिया है।

एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होने से प्यार, मोहब्बत, अपनापन और विश्वास बढ़ता है। यही खूबसूरत परंपरा हम और हमारे पूर्वज सदियों से निभाते आए हैं। मसूद आलम खान ने एमडी न्यूज को बताया कि मेरा सपना है श्रावस्ती जनपद को , ऐसा आदर्श क्षेत्र बनाना है, जहाँ हिंदू-मुस्लिम के बीच कोई दूरी न हो, जहाँ हिंदू भाई के पैर में काँटा चुभे तो मुसलमान भाई को दर्द महसूस हो और मुसलमान भाई की पीड़ा को हिंदू भाई भी अपनी पीड़ा समझे।

हमारी पहचान नफरत से नहीं, मोहब्बत से है। हमारी ताकत बँटवारे में नहीं, भाईचारे में है। यही हमारी गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी प्रेम और सामाजिक सद्भाव है, जो एक बेहतर समाज और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *