सैंकड़ों बूथों पर स्वयं पहुंचकर लिया जायजा, छूटे हुए वोट बढ़ाने का लिया संकल्प।
एमडी न्यूज राष्ट्रीय शिकायत निवारण अधिकारी- अजीत यादव
श्रावस्ती। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं 290 विधानसभा श्रावस्ती के नेता मसूद आलम खान ने विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए व्यापक अभियान चलाया। उन्होंने पूरी विधानसभा को तीन भागों में विभाजित कर सैकड़ों वॉलंटियर, प्रभारी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी और स्वयं भी भ्रमण कर सैंकड़ों बूथों पर पहुंचकर अभियान की समीक्षा की।

समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों का पालन करते हुए मसूद आलम खान ने विशेष मतदाता शिविरों को गंभीरता से लिया। उन्होंने फार्म-6 और फार्म-7 की पर्याप्त संख्या में छपाई कराकर कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया, ताकि पात्र मतदाताओं को आवश्यक फॉर्म भरने में मदद मिल सके और मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं का समाधान कराया जा सके। इस अभियान में श्रावस्ती के जिला अध्यक्ष सरबजीत यादव, विधानसभा अध्यक्ष रामराज यादव, विधानसभा महासचिव सुरेश पासवान, ब्लॉक अध्यक्ष राजू यादव, नानबच्चा लंबरदार आलम ख़ान , महफूज आलम ,पिंटू यादव, मुलायम यादव, मुराद सलमानी , शमीम अहमद, राजेश गौतम, राजेश प्रजापति, विनीत , मुराद भाई इकौना, कुशवाहा, सुफियान खान, ज़ियाउर रहमान खान, आदित्य चौबे, राजीव गुप्ता, भूपेंद्र चौधरी, सूर्या पंडित, एजाज सलमानी , उमैर पठान , सुहेल ज्वेलर्स ,रामराज पासवान , शाबान अहमद , मसीद ठेकेदार , शाहिद सिद्दीकी सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता एवं वॉलंटियर सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

