संजीव अग्रवाल की मौजूदगी में नवरात्रि रिटेल समागम ने रचा सफलता का नया इतिहास

दो स्थानों पर उमड़ा उत्साह, सोमवार को होगा नौ दिवसीय आयोजन का भव्य समापन

वाराणसी, जेएसके आईबीएफ के नौ दिवसीय नवरात्रि रिटेल समागम के तहत रविवार को रथयात्रा और भेलूपुर में भव्य आयोजन हुए। दोनों स्थानों पर शानदार सहभागिता के साथ कार्यक्रम ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए।
रथयात्रा स्थित आइमैक्स ऑप्टिक्स में जेएसके प्रकाश भागचंदानी और जेएसके भूमिका भागचंदानी के आयोजन के सारथी जेएसके रमेश सेठ रहे। मुख्य अतिथि डॉ. अजीत सहगल, जेएसके डॉ. बेला सहगल एवं डॉ. अनुराग टंडन तथा विशिष्ट अतिथि मनीष टंडन उपस्थित रहे।
वहीं, भेलूपुर स्थित जायसवाल किराना में जेएसके ऋषि जायसवाल के आयोजन के सारथी जेएसके राहुल गुप्ता रहे। यहां मुख्य अतिथि जेएसके रजनी शर्मा एवं संजीव अग्रवाल रहे।
कार्यक्रम में बृजेश दास, कृष्ण मोहन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, मोनीष केसरी, एकता पारेख, अनूप मिश्रा, रितेश अग्रवाल, नितेश सिंह, समीर सरीन और शीतल बरनवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समागम का भव्य समापन सोमवार, 19 अक्टूबर को महमूरगंज में डॉ. वीरेंद्र केशरी और मलदहिया में डॉ. विक्रम झा के आयोजन के साथ होगा।

12 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *