रिपोर्ट शाहनूर आलम प्रयागराज मंडल

MD News बहुआयामी समाचार

रेडक्रॉस ने दो नए टीबी मरीजों को लिया गोद, पोषण सामग्री देकर बढ़ाया मदद का हाथ

फतेहपुर संवाददाता। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, जगदम्बा आई क्लीनिक एवं डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जिला कारागार में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित शिविर का शुभारंभ जेल अधीक्षक नागेश सिंह की उपस्थिति में हुआ।
शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. विवेक कुमार अग्निहोत्री ने 100 महिला एवं पुरुष बंदियों का नेत्र परीक्षण किया। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के बाद जरूरतमंद बंदियों को डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन की ओर से 22 अक्टूबर को निःशुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे। जेल अधीक्षक नागेश सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी एवं फाउंडेशन के सेवा कार्यों की सराहना की।
वहीं, रेडक्रॉस भवन में डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने दो नए क्षय रोगियों अंजली और सुरेंद्र को गोद लेकर पोषण सामग्री प्रदान की। इसमें भुने चने, सत्तू, गुड़, मूंगफली के दाने और प्रोटीन पाउडर शामिल रहे। उन्होंने बताया कि मरीजों को चिकित्सकीय कोर्स पूरा होने तक पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर जेलर जितेंद्र कुमार, डिप्टी जेलर पवन कुमार, जेल चिकित्सक डॉ. सतीश चंद्रा, फार्मासिस्ट संजीव कुमार सहित मीनाक्षी अग्निहोत्री, अजीत सिंह और उमेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।

11 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed