डॉ. गीता रानी के नेतृत्व में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, लोगों को दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

वाराणसी। जनसेवा एवं समाज कल्याण के उद्देश्य से रविवार को प्राचीन शिव मंदिर, सिंधु नगर अखाड़ा, सिगरा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू महासंघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (मातृ शक्ति प्रकोष्ठ) डॉ. गीता रानी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग करना है।
शिविर में मुख्य अतिथि सिगरा पार्षद सिंधु सोनकर एवं सहयोगी चिकित्सक डॉ. चैतन्य सोनी ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
यह शिविर डॉ. जी यार आत्मरक्षा ट्रस्ट एवं विश्व हिंदू महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में काशी संभाग प्रभारी मनोज श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री माधवी श्रीवास्तव, सौम्यक सोनी, अंजू श्रीवास्तव, बाबूलाल यादव, विवेक यादव, नीता सिंह, निशा श्रीवास्तव, मेघा हरफलानी, राजेश्वर श्रीवास्तव, वशिष्ठ शर्मा एवं राजेश राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *