नोहझील (मथुरा)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नोहझील मंडल मंत्री अजय कुमार वाल्मीकि के पूजनीय पिताजी और उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मी ईश्वर दास जी (70 वर्ष) का आज सुबह लंबी बीमारी के चलते दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।मूल रूप से खेल और अनुशासन को समर्पित रहे ईश्वर दास जी वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश पुलिस से सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस विभाग में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के साथ-साथ वे एक बेहतरीन एथलीट भी थे। 1980 से 1995 के दशक में उन्होंने खेल की दुनिया में अपना एक खास मुकाम बनाया था। वे कबड्डी और लॉन्ग जंप (लंबी कूद) में आगरा मंडल के टॉपर रहे थे। अपने समय में इन प्रतियोगिताओं में उनका ऐसा दबदबा था कि उन्होंने किसी भी प्रतिद्वंदी को अपने से आगे नहीं निकलने दिया।उनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, पुलिस विभाग के पूर्व सहयोगियों और स्थानीय खेल प्रेमियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी ने अजय कुमार वाल्मीकि और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed