रिपोर्टर = संजय कुमार भट्ट मीडिया प्रभारी रुधौली (बस्ती)

MD NEWS बहुआयामी समाचार रूधौली (बस्ती)

बस्ती, 18 अक्टूबर 2026
दुर्गा पूजा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती की ओर से सुरक्षा व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया गया को मंडलायुक्त बस्ती वैभव श्रीवास्तव तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा कोतवाली बस्ती थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

अधिकारियों ने कंपनी बाग से गांधीनगर पुलिस चौकी तक लगे पंडालों का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से वार्ता की और भीड़ प्रबंधन, विद्युत सुरक्षा, सीसीटीवी, फायर सेफ्टी और यातायात व्यवस्था को लेकर जानकारी ली।

मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने मौके पर मौजूद पुलिस बल को त्योहार के दौरान सतर्कता बरतने, महिला सुरक्षा, और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समितियों से अपील की गई कि वे शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखें।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *