रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज (लखीमपुर)
लखीमपुर खीरी के लखनापुर बालाजी मंदिर में प्रस्तावित शतचंडी महायज्ञ को लेकर विवाद लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। ट्रस्ट विवाद के बीच फरधान पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से छह लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उनका चालान किया है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है और संबंधित लोगों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
दूसरी ओर, महायज्ञ के समर्थन में ग्रामीणों के बीच इस पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। लोगों का कहना है कि लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद का समाधान प्रशासन और संबंधित पक्षों के बीच बातचीत से निकाला जाना चाहिए, ताकि धार्मिक आयोजन को लेकर बनी असमंजस की स्थिति समाप्त हो सके।
