एमडी न्यूज़ राष्ट्रीय शिकायत निवारण अधिकारी -अजीत यादव

गोण्डा।  भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत विकासखंड मनकापुर थाना मोतीगंज अंतर्गत कैमी चौराहे पर लगनी थी, जो  कैमी गांव में एक अप्रिय घटना हो जाने के कारण प्रस्तावित पंचायत को स्थगित करते हुए पुनः 13 नवंबर2026 को    कैमी चौराहे पर पंचायत लगाई जाएगी। इससे पहले किसानों की समस्याओं के निवारण न होने पर यह प्रस्तावित पंचायत विशाल आंदोलन का रूप लेगी । मांग पत्र लेखपाल के माध्यम से उप जिलाधिकारी मनकापुर को। सौपा गया है । बजाज चीनी मिल पर किसानों के गन्ने  का बकाया भुगतान ब्याज सहित शीघ्र दिलाया जाए, गन्ना उत्पादन लागत बढ़ने की वजह से गन्ने का दाम आगामी सत्र में कम से कम ₹700 प्रति कुंतल दिया जाए । सभी ग्राम सभाओं के  पंचायत भवनों में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, जाति प्रमाणपत्र,आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र  आदि के आवेदन के ऑनलाइन की निशुल्क व्यवस्था की जाए, किसानों को सिंचाई के लिए निशुल्क मोटर कनेक्शन दिलाया जाए, जिससे बिजली विभाग के फर्जी उत्पीड़न से बचा जा सके।कोहोबा चौराहे से हङहवा मार्ग जाने का रास्ता नहीं है, रास्ते का निर्माण कराया जाए। उपरोक्त सभी मांगों पर अगर समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत अनिश्चितकालीन धरना करने पर बाध्य होगी। पंचायत में संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी अन्यथा की स्थिति में  भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता रोड जाम करने के लिए  बाध्य होंगे। जिसकी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव किशन बिहारी  वर्मा , जिला अध्यक्ष गोंडा बंसराज वर्मा हरिभान यादव राज दत्त वर्मा,वंशराज पटेल, विक्रम पटेल, गुड्डू यादव ,विनय यादव ब्लॉक अध्यक्ष मनकापुर ,नूर मोहम्मद ब्लॉक अध्यक्ष झंझरी, मोहम्मद अयूब ,मोहम्मद शब्बीर, मोहम्मद इरफान ,मस्तराम वर्मा बछराज.,छोटू  सहित सैकड़ो किसान यूनियन के पदाधिकारी व किसान साथी मौजूद रहे।

थाना अध्यक्ष मोतीगंज तेज नारायण गुप्ता अपने दल बल के साथ मौजूद रहे!

13 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *